Home Blog ग्राम एकताल में महुआ शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर छापेमारी,...

ग्राम एकताल में महुआ शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 9 लीटर महआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

Raid on information of illegal sale of Mahua liquor in village Ektal, accused arrested with 9 liters of Mahua liquor

02 सितंबर, रायगढ़ । कल शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम एकताल में सत्यनारायण चौहान नामक व्यक्ति अपने घर के आंगन में महुआ शराब की अवैध बिक्री के लिए शराब रखे हुए है। इस सूचना पर कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी द्वारा महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम को ग्राम एकताल रवाना किया गया।

Ro.No - 13672/156

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की और सत्यनारायण चौहान को उसके घर के आंगन में अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपित के कब्जे से कुल 9 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹900/- है, मौके पर ही जप्त कर ली गई। आरोपी सत्यनारायण चौहान (उम्र 50 वर्ष) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और रिमांड पर भेज दिया गया है। इस छापेमारी कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक सुशील मिंज, नंदकुमार पैकरा और चुडामणी गुप्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here