Home Blog उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के तीस हजार असाक्षरों को साक्षर...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के तीस हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए अधिकारियों को दिलाई शपथ

0

Deputy Chief Minister Vijay Sharma administered oath to the officers to make thirty thousand illiterates of Kabirdham district literate

रायपुर, 3 सितम्बर 2024: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” के अंतर्गत सबको शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने जिले के तीस हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Ro.No - 13672/156

ज्ञात हो कि प्रदेश में 1 से 8 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी शशि कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वाई डी साहू, सहायक संचालक महेंद्र गुप्ता और जिला परियोजना अधिकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here