Home Blog मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह 05 सितंबर को

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह 05 सितंबर को

0

Chief Minister’s Education Gaurav Award Ceremony on 5th September

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 सितंबर 2024/शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह 05 सितंबर को सुबह 11 बजे से पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में आयोजित किया जाएगा। शिक्षक दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा कांकेर श्री भोजराज नाग एवं अध्यक्षता कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम देव उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मण्डावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला, नगर पालिका कांकेर अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर एवं जनपद पंचायत कांकेर अध्यक्ष श्री रामचरण कोर्राम शामिल होंगे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here