Home Blog बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान अंतर्गत साक्षरता सप्ताह का आयोजन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान अंतर्गत साक्षरता सप्ताह का आयोजन

0

Literacy week organized under Beti Bachao Beti Padhao campaign

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में 8 सितम्बर साक्षरता दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह साक्षरता जागरूकता अभियान चलाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति खोखर चकियार द्वारा सभी परियोजनाओं को निर्देशित किया गया है कि पोषण माह अंतर्गत गतिविधि के साथ-साथ साक्षरता दिवस पर ग्रामों में विभिन्न प्रकार के गतिविधि का आयोजन कर साक्षरता के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं में जागरूकता फैलाना है शिक्षा के बारे में स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधी, स्वसहायता समूह, महिला मण्डलो, स्वयं सेवको के माध्यम से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के संबंध में जागरूक करना है और शिक्षा के महत्व को बताया जाना है साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारो संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दिया जाना है बच्चों एवं महिलाओं के प्रति होने वाले यौन उत्पीडन, बाल शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर यौन उत्पीडन, दहेज निवारण कानून, छग टोन्ही प्रताड़ना अधिनियम, भरण पोषण संबंधित कानून, प्रसूति अधिनियम, मानसिक योग्यता से पीड़ित व्यक्ति की जानकारी, बच्चा गोद लेने की वैधानिक प्रक्रिया, अनाथ बच्चों में वैधानिक प्रक्रिया, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार एवं जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने से संबंधित कार्य किया जा रहा है शिक्षा के अभाव से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया जा रहा हैं। इसके साथ ही पोषण संबंध में जागरूक किया जा रहा है कि सही पोषण से एनीमिया एवं कुपोषण से निजात पाया जा सकता है इस लिए पोषण भी पढ़ाई भी की दिशा में हम सबकों कार्य किया जाना है। सेक्टर स्तर पर महिला समूहों की बैठक, किशोरियों की बैठक कर उनको स्वास्थ्य पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here