रायगढ़ । रायगढ़ में जनसंख्या और वाहन जिस तेजी से बढ़े हैं उस अनुपात में सड़कों की चौड़ाई नही बढ़ी है । लिहाजा आए दिनों रायगढ़ के लोग भयंकर जाम से जूझते रहते हैं । उसपर से इन दिनों रायगढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर लगनेवाला डिजनी मेला भी सावित्री नगर मौधा पारा के पास चल रहा है जिसकी वजह से रायगढ़ और आस पास के ग्रामों के लोगों की आमद रफ्त उस क्षेत्र में बढ़ गई है। इससे सावित्री नगर में लगभग रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है । जाम की गंभीर हालत को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय युवा और लोकप्रिय नेता सुजीत लहरे प्रशंसनीय और अनुकरणीय कदम उठाते हुए ट्रैफिक को संभालने में अपने को वॉलंटियर किया । सुजीत लहरे ने सावित्री नगर के माल धक्का में , जहां ट्रैफिक जाम की सबसे विकट स्थिति रहती है , वहां पर सक्रिय रूप से जाम हटवाने में अहम भूमिका निभाई। सुजीत लहरे के प्रयास को आम लोगों ने जमकर सराहना की
।



