Home छत्तीसगढ़ धान खरीदी केंद्र पिहरीद में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

धान खरीदी केंद्र पिहरीद में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

0

मालखरौदा। सेवा सहकारी समिति पिहरीद के धान खरीदी केंद्र में खरीफ़ वर्ष 2023-2024 की धान खरीदी का शुभारंभ गुरुवार को हुआ है । गाँव के किसानों की उपस्थिति में किसानों द्वारा लाये गए धान ,कांटा बाट एवं फड़ का पूजा अर्चना कर किया गया । किसान द्वारा धान तौल हेतु आवक टोकन मोबाइल एप के माध्यम से बनाया गया था इसका गुरुवार को विधिपूर्वक पूजन अर्चना कर खरीदी किया गया। आज प्रथम बार के खरीदी में 3 किसानों से 234.50 क्विंटल धान खरीदी बायो मेट्रिक सिस्टम से की गई ।
आज के धान खरीदी केंद्र पिहरिद में धान खरीदी का शुभारंभ के दौरान
सरपंच किरण डहरिया, जितेंद्र शर्मा , लाल साय खुटे, अरुण महिलांगे , लक्षमण चंद्र, अशोक डहरिया , पोता संस्था प्रबंधक अनिल गबेल, पिहरिद संस्था प्रबंधक देव जयसवाल, पिहरिद केंद्र खरीदी प्रभारी अजय डहरिया, प्रीतम चंद्र , डूलेश्वर चंद्रा , दीपक चंद्रा, प्रमोद चंद्रा , घसिया बंजारे , रूद्र चंद्रा , उमाशंकर चंद्रा , अनिल चंद्रा छेदीलाल , गैस जाटवर , अशोक कुर्रे , रविकांत , महेत्तर एवं अन्य किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here