Panchayat Secretary Mahendra Chandra’s arbitrariness, villagers of Aadil and Marghatti troubled…
सक्ती। जिले के जनपद पंचायत मालखरौदा के अंतर्गत लगभग दर्जन भर सचिव को लंबे समय से ऑफिस में अटैच करके रखा गया है, जिसके चलते कई ग्राम पंचायत के सचिव को 2 से 3 जगह का प्रभार दिया गया है। इसी कड़ी में सचिव महेंद्र चंद्रा को दो दो पंचायत जिनमे ग्राम आड़ील और मरघट्टी शामिल है । इस वजह से इस सचिव के ग्राम पंचायत में पहुंचने का कोई टाइम टेबल नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है की सचिव महेंद्र चंद्रा अपने मनमाने तरीके से अपने कार्यालय में पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ पूछने पर रटा रटाया जवाब दिया जाता है कि वे दूसरे पंचायत के प्रभार में हैं, लेकिन इन पंचायत में किसी जगह नहीं लिखा जा रहा है कि वे किस-किस दिन किस पंचायत में बैठेंगे, जिसके कारण ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए परेशान होना पड़ता है।
अतिरिक्त प्रभार के रूप में महेंद्र चंद्रा को दिए गए दोनो पंचायतों की दूरी लगभग 30 – 35 किलोमीटर है ऐसे में इतने दूरी का फासला वाले पंचायतों का प्रभार एक सचिव को देना सोच से परे नजर आ रही है। ग्रामीणों का ये भी कहना है कि ये कभी आंगनवाड़ी व स्कूलों तक झांकने नहीं पहुंचते कि बच्चे नियमित स्कूल पहुंच रहे हैं कि नहीं। जबकि, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र में कई समस्या है।



