On Teachers’ Day, teachers were honored at Saraswati Shishu Mandir Masturi
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी।सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी के तत्वाधान में किया गया l इस अवसर पर मस्तूरी विधानसभा के प्रथम नागरिक विधायक महोदय श्री दिलीप लहरिया जी मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति एवं सदस्य श्री राजेश्वर भार्गव जी ने किया l विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी जी तथा श्रीमती चांदनी भारद्वाज जी जिला पंचायत सदस्य बिलासपुरइस अवसर पर विद्यमान रहे l सर्वप्रथम अतिथिगणों द्वारा भारत माता ॐ शब्द चित्र सरस्वती माता और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया l
इसके पश्चात विद्यालय के बहनों
द्वारा दीप मंत्र और सरस्वती वंदना की सु मधुर प्रस्तुति की गई जिसके बाद अतिथिगणों का अतिथि परिचय v स्वागत विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय ने किया l
इसके पश्चात प्रबंध समिति
के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह जी चंदेल ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालयिन उपलब्धियां को रेखांकित किया साथ ही विद्यालय संसाधनों की कमी को भी रेखांकित करते हुए उसकी प्रतिपूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास करते रहने का संकल्प दोहराया l
इस अवसर पर मुख्य
अतिथि श्री लहरियां जी ने गुरुजनों को समाज व राष्ट्र का निर्माता निरूपित करते हुए विद्यार्थियों को गुरुओं के बताए मार्गो पर चलने हेतु प्रेरित किया l उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संघर्ष और उपलब्धि का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार एक साधारण व्यक्ति भी गुरुओं के प्रभाव और अपने निरंतर परिश्रम से सर्वोच्च शिखर तक पहुंच सकता है l उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए विद्यालय के विकास के लिए 05 से 07 लाख रुपए अनुदान/ सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की l
विशिष्ठ अतिथि (पूर्व विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री) डॉ कृष्णमूर्ति बांधी जी ने शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामना देते हुए अपने आने वाले जीवन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसकी सफलता हेतु मेहनत करने हेतु विद्यार्थियों से अपील किया बांधी जी ने विधायक महोदय द्वारा 5 से 7 लाख अनुदान राशि दिए जाने की प्रशंसा करते हुए और भी अन्य संभव सहायता हेतु तत्पर रहने का भरोसा दिलाते हुए विद्यालय की भौतिक अधोसंरचना और विद्यार्थियों के गुणात्मक विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की बात कही l श्रीमती चांदनी भारद्वाज (जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर) ने विशिष्ठ अतिथि की आसंदी से विद्यार्थियों को गुरुजनों के मार्गदर्शन में अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही l विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री अवनीश पासवान जी थाना प्रभारी मस्तूरी का भी उल्लेखनीय योगदान रहा l
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री राजेश्वर भार्गव जी (जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर) ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व को भी जीवंत बनाए रखने हेतु कहा तथा शिक्षक और विद्यार्थी को एक सिक्के का दो पहलू बताया l डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्होंने बताया कि एक शिक्षक भी किस प्रकार राष्ट्र के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकता है तथा अन्य बातें भी कहीं साथ में उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक गणों को सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी एवं विद्यालय भैया बहनों के द्वारा सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किया गया l
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य श्रीमती सीमा राठौर दीदी जी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्रबंध कारण समिति के सचिव श्री दिनेश शराफ जी द्वारा किया गया l
विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय जी ने अंत में कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र सर्वे भवंतु सुखिन:……. के द्वारा किया l
पूरे कार्यक्रम में अपने विद्यालय के संस्थापक सदस्य श्री बैसाखू सोनी जी का सक्रिय सहयोग रहा l इस गरिमामय कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक सहित विद्यालय के आचार्यगणों के साथ ही भैया बहनों की उपस्थित रही l



