Unique initiative of Sakti police, getting praises across the state including the district…
करन अजगल्ले
सक्ती। बच्चे ही भविष्य के कल है ये आप सभी को भले भांति से पता होगा बचपन से हम सब इसको पढ़ते लिखते या सुनते आ रहे हैं मगर इस कहावत को आधार मानकर इस बार सक्ती पुलिस की एक अनोखी पहल की शुरुवात हो चुकी है जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा भी हो रही आखिर वह क्या पहल है उसे बताते है बता दे की बच्चो को चेंज एजेंट मानते हुए सक्ती पुलिस ने इस बार एक अनोखी पहल की शुरुवात किया है। सक्ती पुलिस ने इस पहल का नाम “खाखी किड्स” रखा है।
सक्ती पुलिस द्वारा इस पहल के तहत गांव गांव के स्कूलों में जाकर छोटे छोटे बच्चो युवाओं को इस पहल के बारे में बता रहे हैं। खाख़ी किड्स के तहत सक्ती पुलिस दो अहम मुद्दों में काम कर रही जिसमे एक है यातायात सुरक्षा तो वही दूसरी है साईबर क्राइम से जागरूकता इसके के लिए उन्होंने इसे साईबर बडी और ट्रैफिक बडी नाम रखा है जिसको लेकर बच्चें काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। पुलिस द्वारा स्कूल स्कूल जाकर यह विशेष समझाने की प्रयास कर रही है किस तरह से बच्चे खुद सावधान होकर अपने माता पिता अपने परिजनों को सावधान करके वर्तमान में होने वाले विभिन्न साईबर फ्रॉड से बच सकते है वही यातायात के नियमो का पालन करके खुद की और दुसरो की जान बचा सकते हैं।
आज के बच्चे ही कल के बेहतर जिला बनाएंगे:- एसपी अंकिता शर्मा…
सक्ती जिले के पूरे पुलिस टीम की कप्तान, छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी सुश्री अंकिता शर्मा ने हमारे प्रतिनिधि करन अजगल्ले से इस पूरे पहल के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि मुझे लगता है आज के बच्चे ही कल के बेहतर जिला बनाएंगे, यदि एक बच्चा जागरूक होता है तो निश्चित ही वह अपने परिवार, मोहल्ला और गांव को जागरूक कर सकता है, आज के जमाने में होने वाले विभिन्न तरह के धोखाधड़ी ऑनलाइन फ्रॉड से वे जागरूक होकर अपने माता पिता को जागरूक बना सकते है वही यातायात के दौरान होने वाले विभिन्न दुर्घटनाओं से भी बच्चे अपने माता पिता को समझाकर बचाने में बहुत ही कारगर साबित हो सकते है। क्योंकि जिस तरह से जब एक बच्चा किसी मेले में खिलौने को लेने के लिए जिद करता है अंत में माता पिता को उसे लेना पड़ता है उसी तरह यदि एक बच्चा अपने माता पिता को मोटर साईकिल चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की जिद करता है तो उनको भी मानना पड़ेगा और इससे भविष्य में होने वाले अप्रिय घटनाओं से बचा जा सकता है। हमारे द्वारा इस पहल को घर घर पहुंचाने के लिए अभी सभी स्कूलों में जाकर कैंप के जरिए बच्चो को मोटिवेट कर रहे हैं इसके बारे में बता रहे है।
सक्ती पुलिस की इस पहल को लेकर पूरे जिले भर में काफी प्रशंसा वह किया जा रहा है दूसरे जिले के लोगो का भी मानना है की उनके यहां भी ऐसे पहल किया जाना चाहिए।



