Teacher Parvati Sidar was honored by the Minister of Women and Child Development……
सक्ती। जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सिंघरा की शिक्षिका पार्वती सिदार को दिनांक 5 सितम्बर, शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षा गौरव अलंकार शिक्षा दूत पुरुष्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि लक्ष्मी राजवाडे महिला एव बाल विकास मंत्री छग शासन व सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री के हाथो सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर चांपा लोकसभा के द्वारा किया गया।
श्रीमती सिदार शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनोखे कार्य शैली के नाम से प्रसिद्ध है, बच्चों के साथ जुड़ाव का उनका तरीका कुछ अलग और हटकर के होता है। जिस गतिविधि के लिए बच्चों में झिझक होती है वो उस झिझक को समाप्त करने के लिए स्वयं काफी मेहनत करके खत्म करके दिखाती है। शाला की अधिकतर गतिविधि बच्चों के साथ बच्चा बनकर करने में विश्वास रखती है। इनके द्वारा वर्ष 2024 में मई माह में मोहल्ला क्लास लगाकर अपने गाँव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के 8 वी के बच्चो को नवोदय आदि की तैयारी कराई जिसमे एक बच्चे का चयन भी हुआ है। प्राथमिक शाला की शिक्षिका होकर मिडिल या अन्य शासकीय शालाओं के बारे में सोचना और कार्य करना उनके शाला और गाँव के प्रति कर्तव्यनिष्ठता को प्रदर्शित करती है।
श्रीमती पार्वती सिदार के पुरस्कार प्राप्त करते पर शाला के शिक्षक कृष्णकांत सिदार , महेश बरेठ, शाला के बच्चों में खुशी का माहौल है साथ ही संकुल प्रभारी ईश्वरी बंजारे, और शैक्षिक समन्वयक श्री सुरेन्द्र प्रताप मिरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है इसके साथ ही श्रीमती सिदार ने इस पुरुस्कार के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।



