नारायणपुर : बस्तर संभाग में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. जिससे छोटे बड़े नदी नाले उफान पर हैं. बात यदि नारायणपुर की करें तो पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है. जिला मुख्यालय से छोटेडोंगर, आकाबेड़ा, कोहकतामेटा सहित नारायणपुर से कोंडागांव और कांकेर जिले को अंतागढ़ को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर जल भरावा है.जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है. ओरछा छोटेडोंगर सहित कई गांवों बाढ़ जैसे हालात हैं.
अबूझमाड़ कोहकमेटा मार्ग के साथ ही दर्जनों गांव का संपर्क टूटा : नारायणपुर जिले में दो दिन की भारी बारिश से अबुझमाड़ ओरछा और छोटेडोंगर को जोड़ने वाली मार्ग बड़गांव माढ़ीन नदी का जल स्तर बढ़ गया. पुल के ऊपर से लगभग दस फीट ऊपर पानी बह रहा है. पुल में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित है.पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को पुल को पार ना करने की समझाइश दी.
कोहकामेटा में बहा पुल : दूसरी ओर ओरछा ब्लाक के कोहकामेटा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली कोहकामेटा पुलिया के सड़क का एक छोर पानी के बहाव में बह गया,जिससे जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा गया है. जिला मुख्यालय से कोंडागांव मार्ग के छेरीबेड़ा के पास भी रपटा में पानी भर गया इसी जगह एक ट्रक रपटा के बीच में ख़राब होकर खड़ी है. पानी भरने से नारायणपुर से कोंडागांव को जोड़ने मार्ग में आवागमन बंद है.
नारायणपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों नदी नाले हैं, जो भारी बारिश के कारण उफान पर है. ब्लॉक मुख्यालय ओरछा, छोटेडोंगर में बाढ़ की वजह से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है. मेडिकल इमरजेंसी समेत दैनिक कामकाजी लोग भी इन इलाकों में फंसे हैं.पुल टूटने और दूसरी जगह पुल से पानी ओव्हरफ्लो होने के कारण लोगों को बारिश बंद होने का इंतजार करना पड़ेगा.



