The youth waving a sword was arrested, police took quick and effective action
रायगढ़। 09 सितंबर की दोपहर तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद राहटगांव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लिबरा में एक युवक हाथ में लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है। इस गंभीर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम को सतर्क किया और मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।
मौके पर पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक सुरतीलाल सिदार और आरक्षक पुरुषोत्तम सिंह एवं पुष्पेंद्र कुमार ने बिना देरी किए ग्राम लिबरा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्राम के हाई स्कूल के पास उन्होंने सुरेन्द्र राठिया नामक युवक को तलवार लहराते हुए देखा। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी को घेरकर तुरंत मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से धारदार तलवार, जिसमें मूठ लगा हुआ था, जब्त की गई।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्द्र राठिया ऊर्फ मुन्ना (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम लिबरा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे तुरंत थाने लाकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ के बाद सुरेन्द्र राठिया के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



