Home Blog जिले में भारी बारिश से पुल-पुलिया हुआ क्षतिग्रस्त कलेक्टर एसपी ने लिया...

जिले में भारी बारिश से पुल-पुलिया हुआ क्षतिग्रस्त कलेक्टर एसपी ने लिया जायजा

0

Heavy rains in the district damaged bridges and culverts, Collector SP took stock

नारायणपुर– जिले में विगत 02 दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही मुसलाधार बारीश के चलते सामान्य जन जीवन के संकटापन्न की स्थिति के मद्देनजर आज दिनांक 10.09.2024 को नारायणपुर कलेक्टर श्री विपीन मांझी (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा जिला नारायणपुर के ग्राम कुन्दला, कोहकामेटा, सोनपुर, बासिंग, कुरूषनार एवं आसपास क्षेत्र में नदी-नालों एवं पुल-पुलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोहकामेटा कुकरनदी के पुलिया को मामूली तौर पर क्षति हुआ है जिस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल सुधार कार्य के लिए निर्देशित किया गया है। आगामी 24 घंटे के भीतर निर्बाध रूप से आवागमन प्रारंभ होगा। क्षेत्र में लोगों का जन-जीवन सामान्य है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here