Workshop organized on Lord Balarama Jayanti at Krishi Vigyan Kendra, Bijapur
किसान दिवस एवं प्राकृतिक तथा गौ आधारित खेती का आयोजन
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- पूरे प्रदेश में ऑनलाइन के माध्यम से भगवान बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप मनाया गया तथा एक दिन का प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती कार्यशाला राज्य स्तर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं खेती की लागत को कम करने के लिए गौ आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया। प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले उत्कृष्ट किसानों को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विभागों के विभिन्न योजनाओं के बारे प्रदेश के सभी किसानों को जानकारी दी। तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के सभी किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती करने एवं रकबा बढ़ाने पर जोर दिया और प्रत्येक जिला में प्रत्येक विकासखण्ड को प्राकृतिक खेती के रूप में विकसित करने सुझाव दिया।
इस जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाण् गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय के उपलब्धियाँ बताते हुए कृषि विज्ञान केन्द्रों के किसानों के लिए किया गया कार्यों को उल्लेख किया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने प्राकृतिक खेती के महत्व एवं भविष्य के मांग के बारे में किसानों को अवगत कराया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के सभागार में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अरुण कुमार सकनी, उपसंचालक कृषि बीजापुर के पी एस कुसरे एवं कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के सभी अधिकारी – कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।


