Programme for preparation of electoral roll for Urban Body General Election-2024 released
निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर को
उत्तर बस्तर कांकेर, 11 सितंबर 2024/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 कराए जाने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम (समय अनुसूची) जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में 18 सितंबर 2024 तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति एवं प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति की जाएगी। निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण तथा भारत निर्वाचन आयोग की 01 जनवरी 2024 की स्थिति में तैयार अद्यतन विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करने हेतु 20 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद विधानसभा की निर्वाचक नामावली वार्डवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने 21 सितंबर, प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को वार्डवार एवं भागवार मार्किंग कराने 27 सितंबर, वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किये जाने के लिए 01 अक्टूबर की तिथि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई है। इसी तरह निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट (पीडीएफ) तैयार करने 04 अक्टूबर एवं चेकलिस्ट की जांच व त्रुटि सुधार के लिए 07 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार 10 अक्टूबर को चेकलिस्ट संशोधन पश्चात् प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदाय किया जाएगा और 14 अक्टूबर को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराना एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
. कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 16 अक्टूबर से नर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली भी उपलब्ध कराई जाएगी। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने अंतिम तिथि 23 अक्टूबर को अपरान्ह 03 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। दावा-आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। इसी प्रकार प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर तथा प्राप्त दावों का निराकरण 08 नवंबर को किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर किया जा सकेगा। साथ ही सॉफ्टवेयर में 13 नवंबर तक परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि की जाएगी। चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी.डी.एफ. मुद्रण हेतु 16 नवंबर तक जिला कार्यालय को सौंपा जाएगा और 19 नवंबर तक अनुपूरक सूची का मुद्रण और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने के बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर 2024 को किया जाएगा।



