Home Blog नवोदय विद्यालय चिस्दा के छात्राओं का एमबीबीएस में हुआ चयन

नवोदय विद्यालय चिस्दा के छात्राओं का एमबीबीएस में हुआ चयन

0

Students of Navodaya Vidyalaya Chisda got selected for MBBS

सक्ती। नवोदय विद्यालय चिस्दा सक्ति की छात्राओं ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भूमिका पटेल और ऋतु नेताम का चयन रायपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हुआ है। वहीं, मुस्कान पटेल का चयन दुर्ग मेडिकल कॉलेज में और लिलिमा सिदार का चयन सिम्स बिलासपुर में हुआ है।

Ro.No - 13672/156

लिलिमा सिदार और ऋतु नेताम ने बताया कि अगर नवोदय विद्यालय का साथ और वहां के संसाधन नहीं होते, तो उनकी कोई पहचान नहीं होती। उन्होंने अपनी सफलता में नवोदय विद्यालय की महती भूमिका बताई। भूमिका पटेल ने भी नवोदय विद्यालय के परिवेश, शिक्षकों की गहन मॉनिटरिंग, काउंसलिंग, और पैरेंटल केयर को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। ये सभी छात्राएं ग्रामीण परिवेश से आई हैं और शुरू से ही मेधावी रही हैं। विद्यालय की प्राचार्य श्री ए बी सक्सेना ने इन छात्राओं की सफलता का श्रेय उनकी सतत मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक केके पटेल ने बताया कि नवोदय विद्यालय न केवल आधुनिक शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि करियर और जीवन कौशल भी सिखाता है। यह दृष्टिकोण छात्रों को अकादमिक के साथ-साथ व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में भी सक्षम बनाता है, जिससे वे समाज में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

ऋतु नेताम की कहानी प्रेरणादायक

डुमरपारा बाराद्वार के गरीब किसान की बेटी ने अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त किया। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद, दक्षिणा फाउंडेशन की स्कॉलरशिप ने उनकी राह आसान की और उन्होंने बिना कोचिंग के माध्यम से सफलता प्राप्त की। यह उनकी लगन और कठिनाई पर विजय पाने की मिसाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here