Home Blog आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

0

Financial assistance of Rs 8 lakh approved

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पानी में डूबकर मृत्यु हो जाने के 02 प्रकरणों में उनके आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपये के मान से कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार चारामा तहसील के ग्राम उड़कुड़ा के 08 वर्षीय दीपेंद्र सिन्हा की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके माता-पिता श्री दिशम और श्रीमती पुनम बाई को चार लाख रूपये और नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम रिसेवाडा निवासी 50 वर्षीया श्रीमती कमली बाई की नदी में डूबने से मौत होने उनके आश्रित रविलाल को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here