Home Blog सांसद विधायक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

सांसद विधायक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

0

MP MLA inspected the district hospital

व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मरीजों का हालचाल भी जाना

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 14 सितंबर 2024/ स्वच्छता अभियान के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के उपरांत कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भी भोजराज नाग और कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने आज दोपहर डेढ़ बजे कोमलदेव शासकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान उन्होंने पोस्ट ऑपरेटिव वॉर्ड, पुरूष एवं महिला जनरल वॉर्ड में जाकर वहां भर्ती मरीजों से मिलकर उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली, साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। इसके पश्चात् सांसद व विधायक ने डायग्नोसिस कक्ष, रेडियोलॉजी विभाग की एक्स-रे युनिट, एमआरआई लैब, हमर लैब व टेक्निशियन कक्ष में जाकर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का बेहतर इलाज करने, ड्यूटी चिकित्सकों को समय पर अपने कार्य में उपस्थित रहने तथा एम्बुलेंस, व्हीलचेयर जैसी आपातकालीन सुविधाओं की 24 घण्टे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शांडिया को दिए। इस दौरान कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर, सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री सुमित अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here