Home छत्तीसगढ़ स्कूल में मनाया गया देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन,एक पेड़ माँ के...

स्कूल में मनाया गया देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन,एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया वृक्षारोपण

0

 

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
MCB/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल 17 सितंबर 2024 को 74वां जन्मदिन था। जिसके उपलक्ष्य पर देश भर में भाजपाइयों ने मोदी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
वंही नगर पंचायत खोंगापानी के शासकीय बालक प्राथमिक शाला खोंगापानी मेन मार्केट में पार्षद व पूर्व हसदेव मंडल अध्यक्ष पी.मनी जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया साथ ही सभी बच्चों को पाठ पुस्तक की सामग्री देकर एवं मिष्ठान और चॉकलेट खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पेड़ लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा के मनीष सिंह, सुरेश चौधरी, शिवलाल चौधरी, दीपक चौहथा,विमल चौहथा,चंद्रभान, संतोष रजक, अभिषेक आचार्या, अलिक सिंह, लालबहादुर चौधरी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here