Home Blog भाजपा वा सहयोगी दलों के अमर्यादित बयान पर भड़के कांग्रेसीयों ने फूंका...

भाजपा वा सहयोगी दलों के अमर्यादित बयान पर भड़के कांग्रेसीयों ने फूंका पुतला

0

Congress workers, enraged by the indecent statements of BJP and its allies, burnt their effigy

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जीभ काटने वाले पर 11 लाख देने के बयान से नाराज

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी अनुसार लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। कांग्रेस कमेटी ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और शिंदे गुट के महाराष्ट्र विधायक का आज बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन किया है। काग्रेस नेताओं ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सार्वजनिक बयान देते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश के नंबर वन आतंकी कहे जाने और महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए ईनाम में दिये जाने संबंधी अमर्यादित बयान दिये जाने के विरोध में जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने दोनों भाजपा के नेताओं का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी, जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्या नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, पार्षद प्रवीण डोंगरे, पार्षद सोनमती ताती, पार्षद साहिल तिग्गा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री सुखदेव नाग, ब्लाक अध्यक्ष रमेश यालम, युवा कांग्रेस कमोज अवलम, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश मोरला, युवा कांग्रेस एजाज सिद्दीकी, सरपंच बुधराम पोयाम, सरपंच मुन्ना लेकाम, सोमारू तेलम, महेश हेमला, दिनेश पुजारी, इदरीश खान, महेश बेलसरिया, लालू देवांगन, सदाशिव राणा, सहित सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जम कर आक्रोश जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here