रायगढ़, 17 सितंबर 2024: रायगढ़ नगर में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर जी की 300वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संगठनों ने सहभागिता की। लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर की प्रेरणादायी जीवन गाथा और उनके समाज सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था। यह 300वीं जयंती समारोह लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर के जीवन को नई पीढ़ी के सामने रखने का एक सुनहरा अवसर है, जो उनके त्याग, समर्पण, वीरता और समाज सेवा के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा।
समिति का गठन और आगामी योजनाएं
समारोह की योजना के तहत पूरे वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अहिल्या देवी के जीवन मूल्यों और उनके समाज-सेवा कार्यों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा संगोष्ठी, व्याख्यान, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रत्येक वर्ग को इस महापुरुष के आदर्शों से प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।
समिति ने विशेष रूप से मठ-मंदिर, धर्मशालाओं और सामाजिक बुनियादी ढांचे के निर्माण में अहिल्या देवी के योगदान को रेखांकित किया। काशी विश्वनाथ मंदिर और रामेश्वरम सहित कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर उनके द्वारा किए गए पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की चर्चा की गई। उनके जीवन की इस प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समिति विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
समिति का हुआ गठन
कार्यशाला के पश्चात, बिलाईगढ़ सारंगढ़ और रायगढ़ जिलों के लिए समिति का गठन किया गया। इस समिति में प्रमुख पदाधिकारियों का चयन हुआ, जो आगामी कार्यक्रमों का संचालन करेंगे। रायगढ़ समिति के संरक्षक डॉ. प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष संजय टिब्रुवाल, उपाध्यक्ष प्रेम नारायण मौर्य एवं श्रीमती स्नेहलता तिवारी, सचिव श्रीमती अनुषा कातोरे, संयोजक विनोद अग्रवाल, प्रचार प्रमुख नितिन पटेल , कोषाध्यक्ष शक्ति अग्रवाल, सदस्यगण भरत साहू, श्रीमती किरण चौहान, भारती स्वाइन, डॉ बोधिराम पटेल, प्रदीप श्रृंगी, डॉ राम कुमार पटेल, श्रीमती रजनी अजगले, जागेश सिदार, कमलेश देवता, रामधार गेबल, श्रीमती ममता यादव, दीपक सिदार, बोगेश्वर बेहरा, सौरभ नामदेव, राजीव दुबे, प्रतीक सिंह, मनोज मोधानी, डॉ मनीषा दुबे, श्रीमती दीक्षा घोष, श्रीमती त्रिपाठी, आलोक सिंह सीए, योगेश प्रधान, महेंद्र यादव एवं डॉ पवन अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, बिलाईगढ़ सारंगढ़ समिति के संरक्षक डॉ. फिरत राम निराला,
अध्यक्ष डॉ. गिरीश वैष्णव, सचिव श्रीमती गायत्री डनसेना, और संयोजक डॉ. अवधेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष कंवल किशोर साहू, सदस्यगण डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव, परमानंद अग्रवाल, ईश्वर तायल, सुरेंद्र कुमार पटेल, सहनु राम निषाद, वेदराम रत्नाकर, श्रीमती रत्नज्योति रात्रे, श्रीमती अनुपमा केशरवानी, श्रीमती नंदनी वर्मा, गणेश राम पटेल, कमल साहू, रामकृष्ण तिवारी, अनिल साहू, दीपिका साहू, रघु साहू, विजय साहू, खगेश साहू, रोशन डनसेना, संतोष प्रधान एवं प्रदीप कुमार सतपथी को नियुक्त किया गया।
विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यशाला में कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही, जिसमें पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह, विजय शंकर पटनायक, डॉ. प्रकाश मिश्रा, और डॉ. एफ आर निराला शामिल थे। समिति के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विचारों से सभी को प्रेरित किया।
समिति की लोगों से अपील
समिति ने सभी समाज बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे इस महायोजना में सहभागिता करें और लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर के महान कार्यों और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों का प्रचार-प्रसार करें। समिति के प्रचार प्रमुख सुश्री भारती स्वाइन ने मीडिया को यह जानकारी दी और बताया कि यह कार्यक्रम पूरे वर्ष भर समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देगा।



