Home Blog प्रदेश के सभी नगरीय निकायों सहित नगर पंचायत खोंगापानी के कर्मचारी हड़ताल...

प्रदेश के सभी नगरीय निकायों सहित नगर पंचायत खोंगापानी के कर्मचारी हड़ताल पर,

0

Employees of Nagar Panchayat Khongapani including all the urban bodies of the state are on strike,

अपनी कई मांगों को लेकर कर रहे है प्रदर्शन।

Ro.No - 13672/156

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
MCB/नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के आहवान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में तीन दिवसीय 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक धरना प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर शुरू हो चुका है,इसी कड़ी में नगर पंचायत खोंगापानी में कार्यालय के सामने पंचायत कर्मी हड़ताल पर बैठे नजर आए।जिससे नगर में साफ सफाई व्यवस्था सहित कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस सन्दर्भ में हड़ताल पर बैठे निकाय के नियमित व अनियमित कर्मियों नें जानकारी देते हुए बताया कि हमारे संगठन की 6 सूत्रीय मांग है जिनको लेकर यह तीन दिवसीय हड़ताल जारी है जिसमें प्रमुख रूप से नगरीय निकाय में प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन का भुगतान ट्रेजडी के माध्यम से सुनिश्चित हो,निकायों में ठेका प्रथा समाप्त करते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगरी निकाय के माध्यम से वेतन भुगतान किया जावे तथा 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण हो,नगरीय निकाय में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र लागू किया जाये जैसी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।

वर्जन-राजधानी रायपुर के नया रायपुर में भी इस तीन दिवसीय हड़ताल में प्रदेश के समस्त संघ के पदाधिकारी हड़ताल पर बैठे हुए है प्रदेश संघठन के निर्देशानुसार आज से हम सभी नगर पंचायत कर्मी भी खोंगापानी में तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हमारा संगठन आने वाले नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय भी ले सकती है जिसको पत्राचार के माध्यम से सरकार को जल्द से जल्द अवगत करा दिया जाएगा।
अजय कुमार तिवारी(लेखापाल नगर पंचायत खोंगापानी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here