Home Blog दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता सेक्टर स्तरीय का हुआ आयोजन बस्तर संभाग के...

दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता सेक्टर स्तरीय का हुआ आयोजन बस्तर संभाग के 9 महाविद्यालय हुए सामिल

0

Two day sector level football competition was organized in which 9 colleges of Bastar division participated

कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित सेक्टर स्तरीय दो दिवसीय फुटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय वीर गैंद सिंह महाविद्यालय पखांजूर के सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में दिनांक 18- 19 सितंबर 2024 को महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी रघुवर सिंह ध्रुव के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें बस्तर संभाग के सभी महाविद्यालय से खिलाड़ी आए हुए थे। खेल में नौ महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने अपने-अपने हुनर का लोहा मनवाएं। फाइनल मुकाबला पीजी कॉलेज जगदलपुर एवं पीजी कॉलेज नारायणपुर के मध्य खेला गया। जिसमें नारायणपुर की टीम ने 3-1 से बढ़त बनाकर विजेता रही। कार्यक्रम के उद्घाटन के मुख्य अतिथि डॉ. नवीन कुमार सिंह एवं खेल विभाग के संचालक बी एल केवट उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साह एवं पखांजूर महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष शंकर सरकार एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी गढ़ आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर एस औरसा सहायक प्राध्यापक शैलेंद्र गढ़ेवाल, देवेन्द्र सिंह राय, गोपेश साहू, श्रद्धा खूंटे वंदना दास, एन एस एस के स्वयं सेवक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here