Demanding security for the divisional president and the divisional district presidents, Jogi Congress submitted a memorandum to the SDM and police officer in the name of the Chief Minister, Home Minister and DGP.
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ी बीजापुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां की पिछले दिनों दंतेवाड़ा जिला में पार्टी के पदाधिकारी के साथ घटित घटना को ध्यान रख, भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ की राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभाग अध्यक्ष वा संभागीय पदाधिकारी के साथ पार्टी के जिला अध्यक्षों के सुरक्षा की मांग को लेकर पार्टी निम्न बिंदुओं के आधार पर सुरक्षा का शीघ्र मांग करती की पहला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ के राजनीतिक पार्टी जनता कांग्रेस पार्टी कसीसगढ़ में के संभाग अध्यक्ष होने के नाते नक्सली क्षेत्र बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों विधानसभा एवं अन्य शाहरी व ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं जिसके कुछ जिले संवेदनशील नक्सली क्षेत्र माने जाते हैं जहां सुरक्षा का अभाव एक बड़ा सवाल और चिन्ता का विषय बना रहता है। 10 सितंबर 2024 को दंतेवाड़ा से किरंदुल प्रवास से लौटते समय रात्रि को उनके वाहन को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारने की दुर्घटना भी हो चुकी है जिसके चलते उस दिन संभाग अध्यक्ष एवं वाहन में सवार अन्य पदाधिकारी बाल बाल बच सके, पुलिस में जिसकी शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। तीसरा विदित हो कि कार्यभार एवं पार्टी की कार्ययोजना की वजह से नक्सली दुरुस्त ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी द्वारा डीजीपी छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री गृह मंत्री को तीन बार सुरक्षा मुहैया करने पत्र लिखा जा चुका है। राज्य में प्रमुख राजनीतिक गतिविधियों का क्षेत्र होने के साथ एक बस्तर नक्सली क्षेत्र भी है जहां जनसम्पर्क व अन्य गतिविधियों के चलते संभागीय पदाधिकारी व जिला के अध्यक्षों का दौरा होता रहता व सम्बंधित कार्यक्रमों, बैठकों जैसी गतिविधियां जारी होता जिसमें सुरक्षा का यथोचित आभाव एक गंभीर व संवेदनशील विषय है। इन्हीं मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री गृह मंत्री डीजीपी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों के नाम एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल व पुलिस अधिकारी तुलसीराम लेखन अधिकारी तुलसीराम लेकाम को सौंपा ज्ञापन। इस दौरान जेसीसीजे महामंत्री गुडडू कोरसा, उपाध्यक्ष चलमैया आंगनपल्ली, वरिष्ठ सन्नू कुडियम, महासचिव गुलशन भण्डारी वह अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।



