The district administration is especially vigilant to ensure that all schools are functioning without any interruption and children or parents do not face any inconvenience.
रायगढ़, 21 सितम्बर 2024/ शहर बंद के आह्वान के बीच स्कूलों के बंद होने को लेकर खबरें सामने आने पर एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी ने जानकारी दी है कि सभी स्कूल अपने शेड्यूल के अनुसार बिना व्यवधान संचालित हैं। स्कूलों में कक्षाएं लगी हुई हैं जहां पढ़ाई हो रही है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने एसडीएम रायगढ़ और जिला शिक्षाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों के सुचारू संचालन के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। जिससे बच्चों या पालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Ro.No - 13672/156



