I express my gratitude to Prime Minister Narendra Modi and Chhattisgarh Chief Minister Say ji for transferring crores of rupees to lakhs of homeless families of Chhattisgarh,,,, Dharam Bhargava
धरम भार्गव ने राज्य मंत्री तोखन साहू को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। भारतीय जनता पार्टी मस्तूरी क्षेत्र के नेता धरम भार्गव ने लाखों परिवार के खाते में राशि हस्तांतरित करने पर पीएम मोदी जी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोर आवास मोर अधिकार को मोदी जी की गारंटी के तहत आवासहीन परिवारों के मकान के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा किया जा रहा है रोटी, कपडा और मकान आम आदमी की सबसे बुनियादी आवश्यकताएं हैं, लेकिन आज़ादी के कई दशक बाद भी लाखों करोड़ों नागरिकों के पास स्वयं का मकान नही हैं।आवासहीन परिवारों के मकान के सपने को पूरा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ को भारत सरकार ने 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी है। इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। इससे लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार होगा, पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख से अधिक गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे भाजपा के कार्यकर्ता गरिबो के अधिकारी मोर आवास मोर अधिकार दिलाने के लिए साय जी की सरकार मोदी की गारांटी के तहत गरीब परिवारों को सपनों को सकार करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी तथा हमारे लोकप्रिय सांसद तथा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जी को बहुत-बहुत आभार तथा धन्यवाद देता हूं।



