बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – राष्ट्रीय लोक अदालत 21 सितंबर को आयोजित किया गया जिसमें राजस्व न्यायालय के अन्तर्गत कुल 2623 प्रकरणों का आपसी समझौते एवं राजीनामा के तहत निराकृत किया। विभिन्न खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी जिसमें जागेश्वर कौशल अनुविभागीय अधिकारी (रा) बीजापुर, विकास सर्वे अनुविभागीय अधिकारी (रा) भैरमगढ़, यशवंत सिन्हा अनुविभागीय अधिकारी (रा) भोपालपटनम, भूपेन्द्र कुमार गावरे अनुविभागीय अधिकारी (रा) उसूर, डीआर ध्रुव तहसीलदार बीजापुर, लोकेश ठाकुर तहसीलदार गंगालूर, लक्ष्मण कुमार राठिया तहसीलदार भोपालपटनम, सूर्यकांत धरत तहसीलदार उसूर एवं मोहन लाल साहू तहसीलदार भैरमगढ़ एवं कुटरू नियुक्त किए गए थे।
Ro.No - 13672/156



