Home Blog मटिया के आस पास के छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की तकलीफ...

मटिया के आस पास के छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की तकलीफ होने नहीं चाहिए,,,दिलीप लहरिया

0

The students living around Matiya should not face any kind of problem,,, Dilip Lahariya

मटिया में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए – मस्तूरी विधायक लहरिया

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के पहल से ग्राम पंचायत – मटिया में समग्र शिक्षा विभाग के मद से स्वीकृत 01 करोड़ 11 लाख रूपए की लागत से शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने उपस्थित ग्राम वासियों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती बघेल सरकार में हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी भवन में उन्नयन का कार्य किया गया था। जिससे आस-पास गांवो के सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की पढ़ाई करने में परेशानी ना हो हमारे क्षेत्र के बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर सके एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें उसके बाद विधायक दिलीप लहरिया ने नवीन स्कूल भवन निर्माण कार्य के लिए बधाई दी। उपस्थित ग्राम वासियों ने नवीन शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन के लिए मस्तूरी विधायक का आभार जताया।
इस भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी राजेश्वर भार्गव सभापति जि.पं. बिलासपुर, सुरेंद्र कुमार राय प्रभारी प्राचार्य, सतीश महिलांगे राधेश्याम सिंह चंदेल , पंचराम सोनी महेंद्र सिंह चंद्र कुमार चतुर्वेदी दिलीप चेलके रामदयाल मोहित राम भारत जी, श्री रामकुमार यादव जी, श्री करन प्रजापति पुरन राम पिंटू जांगड़े राजेंद्र रात्रे गोविंदा टंडन सुभाष टंडन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं स्कूल के शिक्षक गण व ग्राम पंचायत – मटिया के ग्राम वासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here