Home Blog सचिव आबकारी श्रीमती आर. संगीता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली आबकारी विभाग...

सचिव आबकारी श्रीमती आर. संगीता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली आबकारी विभाग की बैठक

0

Secretary Excise Mrs. R. Sangeeta held a meeting of the Excise Department in the Collectorate hall

रायगढ़ और सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अधिकारी हुए शामिल

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ के औचक प्रवास में पहुंची आबकारी सचिव

श्रीमती आर संगीता, सचिव,आबकारी विभाग आज रायगढ़ के औचक प्रवास में पहुंची। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रायगढ़ और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के आबकारी अमले की समीक्षा बैठक ली। एमडी बेवरेज कॉर्पोरेशन श्री श्याम धावड़े, कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेया गोयल, कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ श्री धर्मेश साहू, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ श्री पुष्कर शर्मा भी बैठक में शामिल हुए। सचिव आबकारी श्रीमती आर. संगीता ने बैठक में मदिरा दुकानों और अहाता के व्यवस्थित संचालन को लेकर विभिन्न एजेंडा के आधार पर अधिकारियों की बैठक ली। इसके पहले उनकी टीम ने यहां दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here