Shri Rajak’s dream came true, getting the Prime Minister’s house brought prosperity to the family
सफलता की कहानी
उत्तर बस्तर कांकेर, 24 सितंबर 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना देशभर में सक्रिय है तथा इससे कई सारे गरीब और बेघर परिवार के लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में जिले से लगे ग्राम दसपुर निवासी श्री द्वारिका रजक ने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए मकान का सपना साकार किया है। श्री रजक ग्राम सरंगपाल में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते हैं, उनके परिवार में उनकी पत्नी रोजी-मजदूरी का काम करती हैं और उनका बेटा राज मिस्त्री का काम करते हुए अपने परिवार के साथ अब पक्के मकान में निवास कर रहें हैं।
उन्होंने बताया कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे, बारिश के दिनों में अकसर पानी का टपकना, जमीन में सीलन आने के साथ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि मिलने से अपने लिए एक नया और सुरक्षित मकान बना लिया है। इस नए मकान में उनका परिवार अब हंसी-खुशी जीवन बिता रहे हैं। श्री द्वारिका रजक ने अपने नए आशियाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें न केवल एक मकान मिला, बल्कि उनके परिवार की खुशियों में भी वृद्धि हुई है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो उन्हें एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दे रही है।



