Provisional list of life members released for formation of management committee of Red Cross Society
दावा-आपत्ति 27 सितम्बर तक आमंत्रित
उत्तर बस्तर कांकेर 25 सितंबर 2024/ भारतीय रेडक्रास सोसायटी कांकेर में प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. महेश शांडिया द्वारा जिले के गणमान्य नागरिकों को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया हेतु भारतीय रेडक्रास सोसायटी कांकेर के आजीवन सदस्यों की अनंतिम सूची का प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। यदि किसी भी सदस्य को आपत्ति हो तो 27 सितंबर तक सायं 04 बजे तक अपना दावा आपत्ति संबंधी आवेदनमय सदस्यता रसीद सहित जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी। 27 सितंबर के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके आधार पर जिला शाखा कांकेर के प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।



