Document verification for Junior Engineer (Trainee) on October 5
रायपुर, 26 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 5 अक्टूबर 2024 को प्रातः 09 बजे से कार्यालय मुख्य अभियंता (मानव संसाधन), छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड डंगनिया, रायपुर में किया जाएगा।
Ro.No - 14097/148
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से मिली जानकरी के अनुसार परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों बुलावा पत्र पॉवर कंपनी की वेबसाइट cspc.co.in पर शीघ्र अपलोड किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी कठिनाई हो तो वह दूरभाष क्रमांक 0771-2574157 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



