An important meeting was held between army officials and district administration regarding the preparations for Agniveer recruitment to be held in Raigarh in December
भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक तैयारियां करें पूर्ण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
बोईरदादर स्टेडियम में मूलभूत आवश्यकता के संबंध में संचालक, थल सेना अग्निवीर भर्ती ने दी जानकारी
भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के सफल अभ्यर्थियों के लिए दिसम्बर माह में होगा शारीरिक दक्षता परीक्षण
रायगढ़, 26 सितम्बर 2024/ भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम घोषित होने के पश्चात आगामी दिसम्बर माह में शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु आयोजित थल सेना भर्ती रैली के तैयारियों के संबंध में आज कर्नल एवं डायरेक्टर थल सेना अग्निवीर भर्ती छ.ग.श्री एन.पी.सेमल्टी एवं कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बैठक ली।
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, एडिशनल एसपी श्री रामगोपाल करियारे उपस्थित रहे।
कर्नल श्री एन.पी.सेमल्टी ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के लगभग 8500 अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे। जिसके लिए बोईरदादर स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित किया जाना है, ताकि सुव्यस्थित रूप से भर्ती रैली आयोजित हो सके। उन्होंने भर्ती रैली के संबंध में जानकारी देते हुए निष्पक्ष भर्ती हेतु अन्य राज्यों के सेना से मैन पॉवर मंगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मैदान पर जरूरी आवश्यकताओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सेना भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी भी दी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति, हाई स्पीड इंटरनेट, मैन पावर, टेबल चेयर, एम्बुलेंस जैसे अन्य सुविधाओं की आवश्यकता बतायी।
कलेक्टर श्री गोयल ने रनिंग ट्रैक, वाटर प्रुफ पंडाल, बैरिकेटिंग, स्टेज जैसे व्यवस्थाओं के संबंध में पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। इसी प्रकार विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के साथ बैकअप हेतु जनरेटर लगाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मांग अनुरूप 3 एम्बुलेंस के साथ मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के अटेंडेंस एवं अन्य कार्यों के लिए इंटरनेट उपलब्ध करवाने के निर्देश बीएसएनएल को भी दिए। इसी प्रकार बस सुविधा, लाईट व्हीकल हेतु आरटीओ, बैरिकेटिंग एवं पुलिस जवान हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किए। साथ ही फायर ब्रिगेड, स्वच्छता, वाटर टैंक, मोबाइल टॉयलेट, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे अन्य सुविधाओं के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आगामी 29 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर रिसलदार मेजर श्री रूबेश कुमार असिस्टेंट रिक्रूटमेंट ऑफिसर, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा, हवलदार श्री शुभम यादव, जिला रोजगार अधिकारी श्री रामजीत राम, निगम सहित भर्ती रैली में संलग्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


