Indefinite agitation by Chhattisgarh Support Price Paddy Procurement Computer Operator Association,
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
= छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव को मांग पूरा करने सौंपे ज्ञापन,
मुंगेली – छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के द्वारा प्रांतीय संगठन के आवाहन पर 02 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने का निर्णय दिनांक18/09/2024 से मांग पूरी होने तक माना तूता धरना स्थाल नवा रायपुर में प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन आंदोलन की सूचना दिये है, छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर संघ के द्वारा दो सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें प्रथम मांग धान खरीदी कंप्यूटरीकरण वर्ष 2007 से डांटा एन्ट्री ऑपरेटर विगत 17 वर्षों से कार्यरत हैं। समर्थन मूल्य धान खरीदी के तहत धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत डांटा एन्ट्री ऑपरेटर का विभाग तय कर नियमितीकरण किया जाए,
द्वितीय मांग नवीन वित्त निर्देश 22 /2023 के अनुसार संविदा वेतनमान में 27% वृद्धि का लाभ प्रदान कर 23350 रूपये मानसिक संविदा वेतनमान अगस्त 2023 से प्रदान किया जाए, इस मांगों को लेकर आंदोलन में प्रदेश भर के सहकारी समिति के धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत 2739 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे जिससे भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के वर्तमान में चल रहे किसानों के जन कल्याणकारी महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, कहकर छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के द्वारा बताया गया है यह आंदोलन प्रांतीय संगठन के आव्हान पर किया जा रहा है जिसका प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे, प्रदेश संयोजक विद्या शंकर यादव, प्रदेश संरक्षक संतोष साहू, नरेंद्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, गजानन ठाकुर एवं समस्त छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी उपस्थिति होंगे,।


