“Expression” discussion on child crime and cyber scenario
दिनांक 28/09/2024 को श्री आई. के. एलिसेला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, के आदेशानुसार श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अति0 पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री दीपक सॉव यातायात प्रभारी कांकेर, सउनि. शशिकला साहू प्रभारी महिला रक्षा टीम, महिला प्रधान आरक्षक शौसिल्या टेकाम एवं टीम, यातायात टीम द्वारा पी. एम. श्री नरहरदेव स्कूल कांकेर मे बाल अपराध, साइबर परिदृश्य, यातायात सुरक्षा, एवं बालको के अधिकार व कर्तव्य के संबंध मे स्कूली बच्चों के साथ चर्चा किया गया! इस चर्चा उपरांत जिन बच्चों ने रूचि लेकर इसके बारे प्रश्नोतर किए बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया! इस कार्यक्रम मे श्रीमती रचना श्रीवास्तव प्राचार्य पी. एम. श्री नरहरदेव स्कूल कांकेर, शिक्षकगण एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे




