CMHO Dr. Pujari gave information regarding the death of Dugaiguda Potakebin student Rakesh
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – राकेश पुनेम पिता सुदरू पूनेम उम्र 7 वर्ष को 27 सितंबर 2024 को दिन में आवापल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था, उस समय उसे हल्का बुखार और सर्दी खांसी की शिकायत थी, मलेरिया की भी जांच की गई थी जो कि नहीं था तब उसे दवा देकर वापस भेजा गया था, बच्चा रात में अपने भाई के साथ ही सोया था और ठीक था, सुबह उठने के बाद नित्य कर्म से निवृत्त होकर लगभग 7 बजे वह अपने भाई के साथ बैठा था फिर चक्कर आ रहा है करके लेट गया फिर उसे अस्पताल ले गये तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो डॉक्टर्स की टीम के द्वारा बच्चे के परिजनों एवं एसडीएम उसूर भूपेन्द्र गावड़े की मौजूदगी में उसका पोस्ट मॉर्टम वीडियोग्राफी के साथ किया गया। पोस्ट मॉर्टम में उसके दिल के कैविटी में लगभग 40 से 50ml पानी पाया गया है जो कि दिल की बीमारी की स्थिति में होती है जिसे मेडिकल की भाषा में कार्डिएक Cardiac Tamponade कहा जाता है जो कि बच्चे की अचानक मृत्यु का कारण हो सकता है। बच्चे का दिल और अन्य विसरा को आगे की पुष्टि के लिए FSL रायपुर भेजा जा रहा है उपरोक्त अनुसार यह कहा जा सकता है कि बच्चे की मृत्यु में कहीं भी किसी से भी कोई लापरवाही नहीं हुई है



