Home Blog नरेश कौशिक के सेवानिवृत होने पर प्रदेश स्वा.कर्मचारी संघ ने शाल श्रीफल...

नरेश कौशिक के सेवानिवृत होने पर प्रदेश स्वा.कर्मचारी संघ ने शाल श्रीफल से किया सम्मानित

0

On the retirement of Naresh Kaushik, the State Health Employees Union honoured him with a shawl and coconut

कांकेर :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर में लेखा शाखा में पदस्थ श्री नरेश कुमार कौशिक को 30 सितंबर 2824 को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के भुपेन्द्र राय वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष चन्द्रहास नाग जिला अध्यक्ष मनोज जोशी सहित संघ के लोगो ने उनके सेवानिवृत होने पर उनका शाल श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
बताते चलें की स्वास्थ्य विभाग के लेखा शाखा से सेवानिवृत श्री नरेश कौशिक शासकीय सेवा में आने के बाद सर्वप्रथम अपनी सेवा महारानी अस्पताल जगदलपुर में वर्ष 1983 से आरंभ किया । इसके बाद 1990 से विभिन्न कार्यालयों में रहकर अपनी सेवा पूरी किया। इस दौरान उन्होंने 1983 से 1990 तक महारानी अस्पताल जगदलपुर 1990 से 2000तक जिला कोमल देव अस्पताल 2000से 2024तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर में अपनी सेवा पूरी किया है।
श्री नरेश कौशिक अत्यंत सहज सरल मृदुभाषी थे। उन्होंने कोरोना काल के दौरान आपदा के बावजूद स्वास्थ्य सेवा में कोई समझौता नहीं किया।
अपने कर्म को हमेशा ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया है।
सेवानिवृत होने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया।इस दौरान लहना सिंह नायर दीनबंधु सिन्हा वरीष्ठ उपाध्यक्ष के.पी. सिंह मुकेश श्रीवास उपाध्यक्ष नवीन चौहान बी.एम.राय गौचरण साहू रामचन्द्र सलाम सचिव मनोज जोशी सह सचिव मृणाल माली गुलशन खुड़श्याम कार्यालयीन सचिव ए.आर.बघेल रूपेश चौहान कोषाध्यक्ष प्रीतम साहू सहकोषाध्यक्ष भुपेश्वरी रामटेके श्रीमती प्रीती शर्मा विशाल घोड़खांदे मनोज केशरी अशोक नाग उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here