Home Blog स्वच्छता ही सेवा के समापन दिवस पर कलेक्टर व अधिकारियों ने किया...

स्वच्छता ही सेवा के समापन दिवस पर कलेक्टर व अधिकारियों ने किया गार्डन में श्रमदान

0

On the concluding day of Cleanliness is Service, the Collector and the officials did Shramdaan in the garden

स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 02 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के जवाहर वार्ड स्थित ठाकुर विश्राम सिंह गार्डन के सामने तालाब किनारे विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल, नगरपालिका के सीएमओ सहित समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी, पूर्व सैनिक एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ सफाई की।
इस दौरान कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने तालाब परिसर के किनारे नारियल और पीपल के पौधे लगवाने के निर्देश सीएमओ को दिए। इसके अलावा, उन्होंने ठाकुर विश्राम सिंह गार्डन का निरीक्षण किया और वहां की सफाई व्यवस्था का मुआयना किया। कलेक्टर ने गार्डन में खराब पड़ी टॉय ट्रेन को जल्द से जल्द ठीक करवाने के भी निर्देश दिए। तदोपरांत कलेक्टर ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को और बढ़ावा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here