Home Blog मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन 08 अक्टूबर तक

मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन 08 अक्टूबर तक

0

Prohibition week organized till 08 October

नशामुक्ति पर आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 02 अक्टूबर 2024/ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार तथा समाज कल्याण छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आज से 08 अक्टूबर तक नशामुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में पंचायत स्तर पर गठित भारतमाता वाहिनी के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नशामुक्ति कार्यक्रम अंतर्गत जनजागरूकता विकसित किया जायेगा। उप संचालक समाज ने बताया इसके अंतर्गत नशामुक्ति के पक्ष में व्यापक जनमत विकसित करने के उद्देश्य से रैली, नुक्कड़, सभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मानव श्रृंखला, नशापान नहीं करने का संकल्प आदि कराया जाएगा। साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं में व्याख्यान, विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला, भाषण, गीत, नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन, नशामुक्ति स्लोगन का दीवार लेखन, नशापीड़ित व्यक्ति से प्रत्यक्ष संवाद कर दुष्परिणामों की जानकारी देना, नशामुक्ति ब्रोशर, पाम्पलेट, साहित्य का वितरण, प्रचार रथ, एलईडी टी.वी. के माध्यम से नशापान के दुष्परिणामों का प्रदर्शन कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, अन्य शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न समारोह आदि में नशामुक्ति पर केन्द्रित प्रभावी कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। इसके अलावा योगाभ्यास विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में नशामुक्ति हेतु योग का अभ्यास भी कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here