Home Blog नशा मुक्ति समाज के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा- श्री...

नशा मुक्ति समाज के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा- श्री रूपसाय सलाम

0

De-addiction will prove to be a milestone in the development of society – Shri Rupasai Salam

आकांक्षी जिला नीति आयोग के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का ऑडिटोरियम में किया गया समापन

Ro.No - 13672/156

अंतरर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित

नारायणपुर-आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत् सम्पूर्णता अभियान नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत् सम्पूर्णता अभियान, स्वच्छता अभियान का ऑडिटोरियम में समापन किया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री रुपसाय सलाम एवं कलेक्टर श्री बिपिन मांझी की अध्यक्षता में अयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री रूपसाय सलाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले समाज को सुधारने की आवश्यकता है तभी देश भी विकसित हो सकेगा, सबसे पहले सोच बदलने की आवश्यकता है तभी हमारे समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए नशा मुक्ति मिल का पत्थर साबित होगा। कलेक्टर श्री मांझी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज गांधी जयंती के अवसर पर संपूर्णता अभियान और स्वच्छता अभियान को समापन किया जा रहा है। इस कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि लगन और दिए गए जिम्मेदारियों को निभाते हुए शतप्रतिशत कार्य को संपन्न कराया गया है, जिसके लिए मैं सभी अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं। संपूर्णता अभियान 6 इंडिकेटर में संचालित की जा रही थी जिससे जिले में शत प्रतिशत पूर्ण किया गया है जिसके लिए मैं सभी क्षेत्रवासियों का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि 04 जुलाई से प्रारंभ होकर आज 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर समापन किया जा रहा है। जिले के प्रमुख 14 हाट बाजारों में शिविर लगाकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रसव के पूर्व देखभाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मधुमेह की जांच, कृषि विभाग द्वारा मिट्टी परीक्षण, स्कूल विभाग द्वारा भवन निर्माण एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल था जो शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। साथ ही पुस्तक वितरण के कार्य भी शत प्रतिशन पूर्ण किया गया है। कलेक्टर बिपिन मांझी ने संपूर्णता, स्वच्छता अभियान और अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता और नशा मुक्ति का शपथ दिलाया।
कार्यक्रम में गर्भवती माताओ को गोद भराई एवं शिशुओं को अनप्रशान कराया गया। कार्यक्रम में पोटा केबिन देवगांव और बांगलापारा विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपी शुगर जैसे बीमारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में कलेक्टर बिपिन मांझी और अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। कार्यक्रम को जनप्रतिनिधि रीता मण्डल, बृजमोहन देवांगन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान और सम्पूर्णता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों, स्वच्छता दीदीओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता नारायण साहू ने किया।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वृद्धजनों को शॉल एवं श्रीफल और सहारा हेतु छड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रमिला प्रधान, अनिता कोरेटी, भगवती हलदर, नरेन्द्र मेश्राम, मंगडूराम उसेण्डी, सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक वैशाली मरड़वार, उपसंचालक कृषि बी.एस. बघेल, जनपद सीईओ एल एन पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी आर कुंवर सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here