Lakhpati Didi Mankunwari Bai from the Scheduled Tribe presented a basket of items prepared by the group to Union Minister Jual Oraon
लखपति दीदी बनने तक के सफर का अनुभव साझा किया
रायपुर, 02 अक्टूबर 2024/ जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई झारखंड के हजारी बाग में 2 अक्टूबर को पीएम जन-मन के मेगा इवेंट में शामिल होने पहुंची है। इस दौरान पहाड़ी कोरवा मनकुंवारी बाई ने आज आदिम जाति कल्याण विभाग के केंद्रीय मंत्री श्री जुएल उरांव से मिलकर पीएम जन-मन योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। श्रीमती मनकुंवारी ने बताया कि उन तक प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पानी, सहित अन्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार समाज की मुख्य धारा से जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को जशपुर जिले के महिलाओं द्वारा तैयार किया गया स्थानीय उत्पादों की टोकरी भी भेंट किया। मंत्री श्री उरांव ने समूह की महिलाओं की खूब सराहना की और अपनी शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए पीएम जनमन योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों तक शासन की सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जन-मन योजना का लाभ दिया जा रहा है।



