Home Blog शारदीय नवरात्र पर गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

शारदीय नवरात्र पर गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

0

Kalash Yatra started with pomp and show on Sharadiya Navratri

सतीश शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 13672/156

11 वर्षों से नवदुर्गा मित्र मंडल के तत्वाधान में विराजमान हो रही माता रानी

लैलूंगा । शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस वरुण आह्वान के साथ भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। मां के जयकारों के साथ नवदुर्गा मित्र मंडल के अगुवाई में निकली यात्रा बिजली ऑफिस के समीप नवदुर्गा मित्र मंडल के पंडाल से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खारुन नदी से जल भर कर
दुर्गापूजा पंडाल पहुंची जहा आचार्य धर्मदेव पांडे द्वारा नव दिनों तक हवन यज्ञ के माध्यम से अनुष्ठान कराया जाएगा
नवदुर्गा मित्र मंडल के तत्वाधान से नव दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्र के प्रारंभ से ही मातृशक्तियों एवं बच्चों का उत्साह असीमित नजर आया मातृशक्तियों ने पूरी श्रद्धा के साथ कलश उठा कर पूरे भाव के साथ माता रानी के समक्ष अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कलश रखा
नवदुर्गा मित्र मंडल के द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में वहां के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने कड़ी मेहनत करके इसे भव्यता प्रदान की है और सभी नगर के श्रद्धालुओं से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि आप लोग पूरी श्रद्धा के साथ मां के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामनाओं को मां के समक्ष रखकर हमारी मेहनत को सफल बनाए जय माता दी जय माता दी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा भक्तिमय माहौल में आसपास का वातावरण तब्दील हो गया नवदुर्गा मित्र मंडल के पंडाल के अनुपम छटा देखने को मिल रही है जो कि नगर में एक गौरवपूर्ण भक्तिमय माहौल का संदेश दे रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here