Home Blog मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लगाया केसर आम का पौधा

0

Chief Minister Vishnu Dev Sai planted a Kesar mango sapling under the One Tree in the Name of Mother campaign

रायपुर, 04 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत केसर आम का पौधा लगाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने आम एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने नारियल का पौधा लगाया। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप ने बादाम एवं विधायक चैतराम अटामी द्वारा कटहल का पौधा लगाया गया।

Ro.No - 13672/156

उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले में अब तक 12 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here