Home Blog डीआरजी बलो को 40 नग मोटर सायकल वितरण किया गया।

डीआरजी बलो को 40 नग मोटर सायकल वितरण किया गया।

0

40 motor cycles were distributed to DRG forces.

🔷जिला पुलिस कांकेर
🔶दिनांक-04.10.2024
🔷//प्रेस विज्ञप्ति//

Ro.No - 13848/159

नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में गति लाने आज दिनांक 04.10.2024 को श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर (भा.प्र.से.) कलेक्टर कांकेर, श्री आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा डीआरजी बलो को 40 नग मोटर सायकल वितरण किया गया। डीआरजी बलों को मोटर सायकल प्राप्त होने से नक्सल अभियानों के दौरान आसूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही में जवानों को सुविधा के साथ उनके उत्साह में वृद्धि होगी। इस अवसर पर श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here