Major operation of soldiers in Abujhmad, 31 Naxalites killed in encounter, one soldier injured
छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता कई नक्सली घायल
नारायणपुर- छत्तीसगढ़ में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बल के जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में यह मुठभेड़ नेंदूर एवं थुलथुली गांव के जंगलों में हो रही थी। पुलिस तथा नक्सलियों के बीच दोपहर से ही मुठभेड़ जारी रही, जिसमें सभी नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं।नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इस मुठभेड़ में 31नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव का राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं मौके से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में एके 47, एसएलआर सहित कई अन्य हथियार भी बरामद किये हैं। यह मुठभेड़ नेंदूर और थुलथुली गांव के जंगलों में हो रही थी। बताया जाता है कि गुरुवार को डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के थाना ओरछा तथा बारसूर क्षेत्र के गांव गोवेल, नेंदूर एवं थुलथुली की ओर सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान शुक्रवार अपराह्न लगभग 12:30 से 1:00 बजे के बीच पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान अभी भी जारी है।



