Aniruddhacharya Maharaj gave Bhagavad Gita to Salman Khan? This photo went viral from Bigg Boss 18!
नई दिल्ली डेस्क: ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का आगाज अब से कुछ ही घंटों में होने वाला है। आज से यह कंट्रोवर्शियल शो टीवी पर दस्तक देगा। Salman Khan के शो में इस बार 18 कंटेस्टेंट आने वाले हैं। कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स आएंगे, उनसे जुड़ा प्रोमो सामने आ चुका है।
सभी कंटेस्टेंट्स के बीच Aniruddhacharya Maharaj का नाम भी सामने आ रहा है। उनके ‘बिग बॉस 18’ का कंटेस्टेंट बने रहने की चर्चा काफी लंबे समय से है। हालांकि, Aniruddhacharya Maharaj ने यह कहकर शो में आने से मना कर दिया कि यह शो उनकी वैल्यूज के खिलाफ है। वहीं, बीते दिनों उन्हें ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर देखा गया, जिससे एक बार फिर यह कयास लगने शुरू हो गए कि Aniruddhacharya Maharaj बिग बॉस 18 में पधारेंगे। इस बीच उनकी Salman के साथ एक फोटो वायरल हो रही है।
– ‘बिग बॉस 18’ कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने पहुंचे थे Aniruddhacharya Maharaj
बता दें, Aniruddhacharya Maharaj ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. वह कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने के लिए सेट पर मौजूद थे. इस साल ‘बिग बॉस’ के घर की थीम भी दिलचस्प लग रही है. सेट से ऑनलाइन सामने आए वीडियो और तस्वीरों में ऐसा लग रहा है कि मेकर्स गुफा-युग की थीम पर काम कर रहे हैं. विंटेज पैटर्न, पुरानी मूर्तियों, मिट्टी के रंग पैलेट से प्रेरित घर, पुराने जमाने की दुनिया दिख रही है.
‘बिग बॉस 18’ की थीम टाइम ट्रैवल पर आधारित है. ओमंग कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस बार बिग बॉस हाउस को डिज़ाइन करने में 45 दिन लगे और लगभग 200 लोगों ने काम किया. आर्ट डायरेक्टर ने कहा, “इस साल हमने कुछ भारतीय करने का फैसला किया क्योंकि यह लंबे समय से नहीं किया गया था. क्रिएटिव टीम की एक खासियत यह थी कि वे घर में एक लेवेल चाहते थे. भारत बहुत खूबसूरत है, और हमने उस पर ध्यान नहीं दिया था, इसलिए हमने ऐसा किया.” उन्होंने कहा कि घर में सीक्रेट एंट्री गेट और दरवाजे हैं और कंटेस्टेंट शुरू में भ्रमित हो सकते हैं.



