156 children were registered in the health camp
उत्तर बस्तर कांकेर 07 अक्टूबर 2024/कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय कांकेर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनएचएमएमआई नारायणा अस्पताल के वरिष्ठ बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किंजल बक्शी द्वारा बच्चों की जांच एवं ईकोकार्डियोग्राफी की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि चिरायु टीम द्वारा स्कूलों एवं आंगनबाड़ी का भ्रमण कर बीमारियों की पहचान कर असामान्य स्थिति वाले बच्चों का उपचार किया जाता है, जिन बच्चों को गंभीर बीमारियां रहती हैं उन्हें आवश्यकतानुसार उच्च स्तरीय उपचार रायपुर एवं अन्य जगह आयुष्मान से अनुबंधित अस्पतालों द्वारा किया जाता है।
उक्त शिविर में 156 बच्चों का पंजीयन किया गया, जिसमें 39 संदेहास्पद हृदय रोग के बच्चों का बच्चों का ईको टेस्ट किया गया। 16 बच्चां को हृदय रोग के सर्जरी हेतु चिन्हांकित किया गया। इसी तरह 07 अस्थिसंबंधी, 08 नाक कान गला संबंधी, 08 बधिरता संबंधी एवं अन्य सेवाएं टीम द्वारा दी गई। शिविर में अस्पताल अधीक्षक डॉ विमल भगत एवं अस्पताल के समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ की अहम भूमिका रही, साथ ही सभी विकासखण्ड की चिरायु दल एवं जिला सलाहकार डॉ. विनोद वैद्य उपस्थित थे।



