Home Blog असुरक्षित बिलासपुर – अपने आप को बिलासपुर का चौकीदार कहने वाले विधायक...

असुरक्षित बिलासपुर – अपने आप को बिलासपुर का चौकीदार कहने वाले विधायक जी की सीटी बज़ नहीं पा रही है,शहर में चोरों का हल्ला बोल है और जनता लूटी जा रही है – शैलेश

0

Unsafe Bilaspur – The whistle of the MLA who calls himself the Chowkidar of Bilaspur is not being heard, thieves are on the rise in the city and the public is being looted – Shailesh

दुर्गा जी की झांकी देखने गये लोगों के सूने घरों में चोरी की वारदात हो रही है

Ro.No - 13672/156

बिलासपुर मस्तूरी।बिलासपुर में लगातार चोरियाँ बढ़ रही है और एकसाथ गैंग बनाकर चोर कई इलाक़ों में लोगो के घरों में धावा बोल रहे है और बहुमूल्य गहने और घन चोरी हो रहा है,शहर के लोग लगातार पुलिस की तरफ बड़ी आस लगाकर उम्मीद कर रहे है कि जब चोर पकड़े जाएँगे और कब उनका सामान वापस मिलेगा,लेकिन सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है और जनता का चोरी किया सामान वापस नहीं मिल रहा है। लोग त्योहार के समय शहर में झांकी देखने निकल रहे है और चोर घर को निशाना बना रहे है एसे में लोग डरे हुए है और घर से बाहर निकलने में डर रहे है कि कहीं चोरी न हो जाये।बिलासपुर के सभी इलाक़ों में चोरियाँ कोई ग्रुप कर रहा है साइकिल से लेकर गाड़ियाँ और घर के सामान एवं महँगी वस्तुएँ चोरी हो रही है और त्योहारों का फायदा चोर उठा रहे है और घर को लूट रहे है।पुलिस की पेट्रोलिंग और गस्त भी इलाक़ों में नही हो रही है जिसका की फायदा चोर उठा रहे है।बिलासपुर के विधायक जी ने अभी पिछले महीने ही बड़ा बयान दिया था कि मैं बिलासपुर का चौकीदार हूँ और ये कैसे चौकीदार है जो जनता को लुटवा रहे है,डायलॉग बोलने और जनता को झाँसा देने से बिलासपुर में सुरक्षा नहीं होने वाला है उसके लिये योजना बनाकर कर काम करने की जरूरत है,सरकार अपने में ही मस्त है और वो अपने उत्सव और सदस्यता में लगी हुई है और इधर बिलासपुर असुरक्षित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here