Home छत्तीसगढ़ बतकम्मा सुन्दर सिंगार करने वाली माता बहनों को आस्था सेवा समिति डिपोपारा...

बतकम्मा सुन्दर सिंगार करने वाली माता बहनों को आस्था सेवा समिति डिपोपारा ने किया सम्मानित

0

 

बतकम्मा को महिलाओं में बढ़ावा देने आस्था समिति की विशेष पहल – समिति

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बतकम्मा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ की विभिन्न क्षेत्रों में भी बड़े धूमधाम से से मनाया जाता है। यही वजह है कि माता बहनें बीजापुर के जिला मुख्यालय स्थित वार्डों में भी स्थापित कर इसे जोर-जोर से कई सालों से मनाते आ रहे है । आस्था सेवा समिति डिपोपारा ने मां गौरी (बतकम्मा) पूजा के अंतिम 9 वें दिवस पूजा अर्चना में सभी माताएं बहनें को 9 दिनों के मां गौरी (बतकम्मा) प्रतिमा को सुन्दरता के साथ सिंगार कर स्थापित करने वाली माताएं / बहनें को समिति के सदस्यो द्वारा प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान के साथ सभी माताएं बहनें को पुरस्करित करते हुए सम्मानित किया गया।

जिसमें समिति के अध्यक्ष पीलू राम कश्यप, उपाध्यक्ष रंजना उदेदे, वृंदावती कुरसामी , शंकर नाग, सुखनती चालकी कोषाअध्यक्ष श्रीनिवास कटला , गंगूराम कुरसामी , मेश्राम , सहित समिति के सदस्यगण राजेंद्र ठाकुर, अनित राव उद्दे, सुरेश पुलसे, बेमर सिंह नाग, कृष्णाराव मूर्ति, मोहन अवलम सभी सदस्यों के उपस्थिति में देर रात तक बतकम्मा नृत्य के साथ मां गौरी के आरती पूजा अर्चना कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here