*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी। नवयुवक दुर्गोत्सव तथा दशहरा उत्सव समिति दुर्गा चौक के तत्वाधान में लगातार 49 वे वर्ष पर आज विजयदशमी दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति के द्वारा रामलीला का आयोजन रखा गया था। अतिथि के रूप में मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मस्तूरी सरपंच प्रतिनिधि वीरेंद्र मरकाम ने लोगों से कहा की अपने मन की बुराइयों को मारने का संकल्प
तथा दशहरा पर्व बुराई खत्म करने का प्रतीकात्मक तरीका है। पर हमें अपने मन के अंदर के रावण रूपी बुराई को निकालकर स्वस्थ समाज की स्थापना में योगदान देना चाहिए। तभी दशहरा पर्व का सार्थक अर्थ निकलेगा।
रावण वध के साथ ही रामलीला का समापन हुआ। बड़ी संख्या में लोगो ने राम रावण का युद्ध देखा है। अंत समय तक रावण का मन अंहकार से भरा रहा है और उसकी अंहकार के साथ भगगवान राम ने अंत किया और बुराई पर अच्छाई,असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मस्तूरी सहित पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस नवरात्र के नौ दिनो तक चले दांडिया गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले समूह को समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ जनों का सम्मान विजयादशमी समारोह समिति के द्वारा। किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद सिंह, गणेश शुक्ला, गोविंद जैसवानी, बसंत गुप्ता, देवेंद्र कृष्णन, के के निर्णेजक, बिल्लू सिंह, चितरंजन सिंह,रमेश सुमन, रानू टंडन, गोपी विश्वकर्मा, शत्रुघ्न गुप्ता, सुधीर देशमुख, चमरू सारथी, प्रीत चंद्राकार, जवाहर कुर्रे,भूपेंद्र घोसले,परमेश्वर तिवारी,भीष्म तिवारी, कन्हैया यादव,रामायण राठौर,संदीप मिश्रा, रघुराज गुप्ता, रमेश प्रजापति,सभापति दामोदर कांत,प्रभात अवस्थी, एवं अन्य लोगो के साथ समिति के सदस्यों के साथ भारी पड़ में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।



